फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Property dispute and needle of suspicion moving on second watchman

Rampur News: संपत्ति विवाद और दूसरे चौकीदार पर घूम रही शक की सूई

Tue, 30 Jul 2024 06:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 30 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Property dispute and needle of suspicion moving on second watchman
शाहबाद (रामपुर)। रामगंगा पुल स्थित अस्थायी गोशाला में शनिवार की रात को बमनपुरी गांव निवासी बुजुर्ग चौकीदार लालमन (62) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में दत्तक पुत्र की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस इस हत्याकांड को संपत्ति विवाद और गोशाला के दूसरे चौकीदार पर शक के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह को गोशाला में दिन की ड्यूटी करने आए जाहिदपुर गांव निवासी जगदीश ने लालमन का शव देखा था। इस प्रकरण में दत्तक पुत्र मित्रपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक लालमन ने बड़े भाई परमेश्वरी के बेटे मित्रपाल को गोद ले लिया था। लालमन ने तीन वर्ष पूर्व दत्तक पुत्र के नाम नौ बीघा कृषि की भूमि कर दी थी। पुलिस इस हत्याकांड की कड़ी-से कड़ी जोड़कर चल रही है। पुलिस इस हत्याकांड को संपत्ति विवाद से जोड़कर चल रही है। पुलिस के शक की सूई परिवार की ओर घूम रही है। संपत्ति के अलावा पुलिस के शक की सूई गोशाला के दूसरे चौकीदार जगदीश के किरदार पर भी घूम रही है। पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए परिवार और दूसरे चौकीदार से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड का वह जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


बीटीएस से कॉल ट्रेस कर रही पुलिस
पुलिस लालमन हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए तकनीकी सहायता भी ले रही है। घटना स्थल के आस-पास के बीटीएस से कॉल का डेटा उठा रही है। रात भर में कितनी कॉल हुई है। उनकी सीडीआर भी पुलिस देखकर जांच कर रही है। पुलिस को अंदाज और संभावना है कि हत्यारों ने रात में मोबाइल का प्रयोग किया होगा। इसलिए बीटीएस का डेटा भी पुलिस खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मृतक की संपत्ति से भी इस हत्याकांड की जांच को जोड़कर चल रही है, और दूसरा जो चौकीदार है। उससे भी पूछताछ चल रही है। दोनों बिंदुओं की जांच कर रहे है। जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा। - संगम कुमार,
सीओ शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed