फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Prohibition on driving license related works till May 1

ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्यों पर एक मई तक रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Prohibition on driving license related works till May 1
car
रामपुर। कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्यों पर एक मई तक रोक लगा दी गई है। इस अवधि के सभी आवेदन री-शोडयूल किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश और जनपद में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अब सरकारी विभागों के कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं। कोरोना केस बढ़ने पर पूर्व में शासन के निर्देशों पर जिले के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जिससे तमाम मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब एआरटीओ कार्यालय के कार्य भी प्रभावित होने शुरू हो गए हैं। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए 23 अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधी सभी सेवाएं 1 मई तक स्थगित कर दी गई हैं जिसमें नए ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस जारी कराने और ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण का कार्य अब 1 मई तक नहीं होगा। इस दौरान 23 अप्रैल से 1 मई के बीच इन कार्यों के लिए प्राप्त आवेदनों की तिथियों को री-शेडयूल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed