फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   program of kayasth mahasabha

देव स्वरूप झांकियों ने मन मोहा

Sun, 29 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 29 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
program of kayasth mahasabha
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से चित्रगुप्त महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चित्रगुप्त महाराज के साथ ही भगवान शिव, विष्णु, राधा-कृष्ण, हनुमानजी, मां काली आदि की सुंदर झांकियां शामिल रहीं। बैंडबाजे के साथ भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
विज्ञापन



शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने और सुभाष नंदा ने की।
विज्ञापन



दीप प्रज्ज्वलन कर दिलीप सक्सेना, विपुल आनदं, संतोष भटनागर, अशोक सक्सेना की ओर से झांकी में शामिल भगवान स्वरूप पात्रों की आरती की गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए झूम रहे थे। शोभायात्रा में सर्वप्रथम श्री लक्ष्मी-गणेश जी की झांकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद भगवान ब्रह्मा, विष्णु, शिवजी, चित्रगुप्त महाराज, कंधे पर श्री राम-लक्ष्मण को बिठाए हनुमान, शिव परिवार, लव-कुश, राम दरबार आदि की झांकियां शामिल थीं। अखाड़े में करतब दिखाते कलाकार और डीजे पर महिषासुर मर्दनी और काली मां की नृत्य की झांकी थी।


शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें भजन संध्या व झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान 51 मेधावी-छात्र छात्राओं और इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।



शोभायात्रा आयोजन में सोनी सक्सेना, अनिल सक्सेना, कुलदीप जौहरी, सुरेंद्र सक्सेना, धर्मकीर्ति सरन सक्सेना, शशि सक्सेना, अनिल किशोर, धनंजय पाठक, जुगेश अरोरा, अनिल वशिष्ठ, पवन सक्सेना, नीरज जौहरी, पुनीत सक्सेना, अमित सक्सेना, अनुज सक्सेना, राजीव सक्सेना, धीरेंद्र मोहन सक्सेना, अभिषेक गौरव, नवनीत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed