फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Processions of kanwariyas and tajiyas came out together in Milak

Rampur News: मिलक में एक साथ निकले कांवड़िये और ताजियों के जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Processions of kanwariyas and tajiyas came out together in Milak
रामपुर। पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासों की शहादत की याद में यौमे आशूरा पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ताजियों का जुलूस निकाल कर इमाम हुसैन को याद किया। देर शाम ताजियों को कर्बला में दफन कर दिया गया। दोपहर से मिलक के मुहल्ला रौरा कलां ,रौरा खुर्द, नसीराबाद और ग्राम बरा गजेजा, भैसोड़ी, सिर्रा, बेहटा, धर्मपुरा, धनेली पूर्वी, क्योरार, जालिफ नगला, इस्लाम नगर, नया गांव, नवदिया आदि के ताजियों के जुलूस शुरू होकर नगर में हाईवे पर स्थित दरगाह हजरत नन्हे शाह बाबा के पास तक पहुंचे। जलूस में ताजियेदार ढोल पर इमाम हुसैन की याद में नातिया कलाम पढ़ते चल रहे थे। वहीं इमाम हुसैन के नारों से सदाएं गूंज रही थीं। नगर के क्षेत्र के गांवों में भी जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन

वहीं नगर में विभिन्न समाजसेवियों ने जगह-जगह शरबत एवं खिचड़ी वितरण किया। ताजियों के जुलूस के दौरान अधिकतर कांवड़ियों को नगर के बाईपास से निकाला गया। जो कांवड़िए नगर के अंदर होकर निकले उन्हें पुलिस-प्रशासन ने मोहर्रम के जुलूस के साथ-साथ नगर से शांतिपूर्ण निकलवाया। नगर में कांवड़ियों को आता देख मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजियों के जुलूस को कुछ देर रोक कर कांवड़ियों को निकलने में सहयोग दिया। कांवड़ियों और ताजियों के जुलूस एक साथ निकालकर क्षेत्रवासियों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। इस अवसर पर आकर्षक फाउंडेशन के प्रबंधक सिराज अली, जाहिद, सभासद इकरार हुसैन, मोहम्मद असलम, हनीफ कुरैशी, असगर अली, हाजी सईद उर रहमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed