फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   probe by sit in madersa alia

दारूल अवाम और मदरसा आलिया के मामले भी एसआईटी के हवाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
probe by sit in madersa alia
रामपुर। दारूल अवाम और मदरसा आलिया के भवनों को जौहर ट्रस्ट को दिए जाने की जांच भी अब एसआईटी करेगी। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर यह मामला भी सरकार ने एसआईटी को सौंप दिया है। इससे पहले प्रशासन ने दोनों भवनों के पट्टों को निरस्त करने का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद आजम खां ने सपा सरकार में ही दारुल अवाम और मदरसा आलिया के भवनों को जौहर ट्रस्ट के नाम आवंटित कर लिया था। इसमें दारूल अवाम में पहले मुर्तजा स्कूल संचालित होता था, जबकि इसी भवन में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय भी थे। लेकिन, बाद में इन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया था। इस भवन के एक हिस्से में रामपुर पब्लिक स्कूल संचालित होता है दूसरे हिस्से में दारुल अवाम है। आरोप है कि जिस मकसद के लिए इन भवनों का लीज पर दिया गया था उसका पालन नहीं किया जा रहा है। इस आधार पर जिला प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया था। जिला प्रशासन ने इन दोनों भवनों के मामले की जांच भी एसआईटी से कराने का संस्तुति की थी। इसके बाद इसके बाद सरकार ने दारूल अवाम एवं मदरसा आलिया के भवनों की जांच भी एसआईटी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed