{"_id":"66317cfcbb9d4d936e0c7f57","slug":"private-security-guard-lost-his-life-in-collision-between-bikes-rampur-news-c-282-1-rmp1005-120886-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइकों की भिड़ंत में निजी सुरक्षा गार्ड की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइकों की भिड़ंत में निजी सुरक्षा गार्ड की जान गई
Wed, 01 May 2024 04:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
सैफनी/शाहबाद। सैफनी थाना क्षेत्र के मढ़ेयां झाऊ के रहने वाले रामनिवासी (40) की बाइक को दूसरी दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल रामनिवास को मुरादाबाद ले जाते समय दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के मढ़ेया झाऊ गांव के रामनिवासी सैफनी स्थित श्याम फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। सोमवार शाम को अपनी ड्यूटी करने के लिए रामनिवासी अपने भाई मित्रपाल के साथ सैफनी आ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान आते समय थाना क्षेत्र के बलुपुरा मोड़ पर सैफनी की दिशा से आ रही बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रामनिवास के गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद रामनिवास को बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही रामनिवास ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई मित्रपाल की ओर से बाइक सवार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तो वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार शाम को सुरक्षा गार्ड रामनिवास के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।