फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   primery school will open on friday 9 to 3

अब शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे परिषदीय स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
primery school will open on friday 9 to 3
रामपुर। अब शुक्रवार को भी परिषदीय स्कूलों के समय में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। वहीं, डीएम के आदेश के बाद बीएसए ने आदेश जारी कर दिए हैं। अब तक शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक निर्धारित था।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खुलने का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक है, लेकिन रामपुर में स्कूलों के लिए अलग व्यवस्था दी गई थी। यहां शुक्रवार को छोड़कर शेष दिनों में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ही स्कूल खुलते थे, लेकिन शुक्रवार को सिर्फ रामपुर में सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक स्कूलों का समय निर्धारित किया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग के ही कुछ शिक्षकों की मानें तो उन्होंने अपनी सेवा शुरू होने से लेकर अब तक यही व्यवस्था देखी थी। वह भी तब जब अन्य जिलों में यह व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यहां पुरानी परंपरा के अनुसार ही विद्यालयों का समय निर्धारित था।
विज्ञापन

अब जिलाधिकारी आंजनेय कुुमार सिंह ने दशकों पुरानी व्यवस्था को बदल दिया है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को आदेश जारी किए हैं कि अब शुक्रवार को भी परिषदीय स्कूलों का समय अन्य दिनों की भांति सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। डीएम के आदेश मिलने के बाद अब बीएसए ने भी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed