{"_id":"61f700822e3ed2445c440b15","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-address-the-voters-of-the-five-assemblies-of-rampur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर : जिले की पांचों विधानसभाओं के मतदाताओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर : जिले की पांचों विधानसभाओं के मतदाताओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Mon, 31 Jan 2022 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:47 AM IST
सार
दो फरवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम, वर्चुअल होगा संबोधन।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
विस्तार
विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मैदान में आ गए हैं। वह दो फरवरी को जिले की पांचों विधानसभाओं के मतदाताओं को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। उनका संबोधन सुबह 11 बजे से शुरु होगा। इसके लिए भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस वर्चुअल रैली में पांच सौ लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मतदाताओं को साधेंगे। इसके लिए वह दो फरवरी को रामपुर की पांचों विधानसभाओं के मतदाताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शहर विधानसभा क्षेत्र में उत्सव पैलेस मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद होगा, जिसमें पांच सौ लोग शामिल होंगे। इसी तरह अन्य विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। जिला मीडिया प्रभारी राजीव कुमार मांगलिक ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन