फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   price of nawab ,s talwar 10 thousand

रामपुरः नवाब की एक तलवार की कीमत लगाई दस हजार, फिर कराया जाएगा आकलन

Wed, 26 Aug 2020 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
price of nawab ,s talwar 10 thousand
आरमरी से निकाली गई तलवारें... - फोटो : अमर उजाला

रामपुर के आखिरी नवाब रजा अली खां की आरमरी में हथियारों का जखीरा था। संपत्ति विभाजन की प्रक्रिया के तहत उनकी चल संपत्ति के मूल्यांकन के दौरान नोएडा की एक वैल्यूएशन कंपनी ने नवाब की एक तलवार की कीमत दस हजार रुपये आंकी है। इसी तरह से एक कटार की कीमत दस हजार रुपये और एक भाले की कीमत 1500 रुपये आंकी गई है। कंपनी की रिपोर्ट को कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन


रियायत के आखिरी नवाब रजा अली खां की संपत्ति का विभाजन उनके वारिसों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किया जाना है। कोर्ट ने शरीयत कानून के मुताबिक उनकी संपत्ति का विभाजन उनके वारिसों में करने संबंधी आदेश दिया है।
विज्ञापन


इसको लेकर उनके वारिसों के शेयर भी निर्धारित किए जा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर रजा अली खां की चल और अचल संपत्ति की कीमत आंकी जा रही है। चल संपत्ति का मूल्यांकन नोएडा की एक निजी वैल्यूएशन कंपनी से कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने नवाब की चल संपत्ति की सूची के मुताबिक कीमतों का निर्धारण किया है। कंपनी ने नवाब की एक तलवार की कीमत 10 हजार रुपये आंकी है। कंपनी ने नवाब के एक मजल लोडेड पिस्टल (सिंगल बैरल) की कीमत एक लाख रुपये, एक पिस्टल सिंगल बैरल की कीमत 12 हजार रुपये और एक मजल लोडेड पिस्टल सिक्स बैरल की कीमत 1.60 लाख रुपये आंकी है।

एक कुल्हाड़ी कीमत भी दस हजार रुपये आंकी गई है। कंपनी ने नवाब की आरमरी में मौजूद अस्त्र-शस्त्रों की कीमत लगभग 74 लाख रुपये आंकी है। नवाब रजा अली खां के पौत्र नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां का कहना है कि कंपनी को अस्त्र-शस्त्रों की जो कीमत आंकी है वह कम लग रही है क्योंकि सभी तलवारें एक तरह की नहीं है।


कई तलवारों पर सोने-चांदी की मूठ लगी हुई है। इसी तरह से पिस्टल की कीमत भी कम आंकी गई है। उन्होंने बताया कि हम इसको लेकर कोर्ट से अनुरोध करेंगे कि नवाब रजा अली खां की आरमरी में मौजूद अस्त्र-शस्त्रों की कीमत का आकलन फिर से कराया जाएगा। नवेद मियां ने कहा कि अस्त्र-शस्त्रों के अलावा अन्य वस्तुओं कीमत का आकलन ठीक लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed