फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   prepairing of panchayat chunav

पंचायत चुनाव के लिए बांटी जिम्मेदारी

Tue, 22 Sep 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 22 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी बांट दी हैं। सीडीओ को मतदान से लेकर मतगणना तक के कर्मियों का जिम्मा सौंपा गया, जबकि बैलेट की जिम्मेदारी उप निदेशक कृषि को सौंपी गई है। प्रशासन ने 19 अफसरों को प्रभारी बनाया है, जबकि कई अधिकारियों को व्यवस्थाओं का अपर प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन



जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की घोषणा सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने की थी। इसके बाद प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अफसरों को उनकी जिम्मेदारियां बांट दी हैं।
विज्ञापन



मतदान से लेकर मतगणना तक के कार्यक्रम के दौरान लगाए जाने वाले कर्मियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण तक की व्यवस्था का जिम्मा सीडीओ अमित किशोर को सौंपा गया है। बीएसए एसके तिवारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी आरएस चौहान, उपकृषि निदेशक निदेशक वीरेंद्र कुमार, डीडीओ भानु प्रताप को अपर प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैलेट की व्यवस्था का प्रभारी उपकृषि निदेशक डा. वीरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। चकबंदी अधिकारी धूम सिंह और पुनीत शर्मा को अपर प्रभारी बनाया गया है। परिवहन व्यवस्था का प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल को बनाया गया है। एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह, डीएसओ शरद कुमार, एआरएम एनके वर्मा को अपर प्रभारी बनाया गया है।


मतदान और मतगणना की किट बनाने का जिम्मा डीपीआरओ एके शाही और सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी को बनाया गया है। प्रेक्षकों की व्यवस्था सहायक आबकारी आयुक्त आरएस शुक्ला, डीएसओ शरद कुमार और मनोरंजन कर अधिकारी पंकज कुमार को सौंपी गई है।


मतपेटियों की मरम्मत का जिम्मा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार अग्रवाल और पीडब्ल्यूडी के जेई हरिओम और एडीओ प्रताप नारायण को सौंपी गई है। चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जिम्मा सीएमओ डा. एसएल सारस्वत और डा. अंबरीष कुमार को सौंपी गई है। रूट चार्ट एसडीएम और बीडीओ करेंगे।



आचार संहिता के पालन कराने का जिम्मा एसडीएम और सीओ को सौंपा गया है। निर्वाचन संबंधी सूचनाएं एकत्र करने का जिम्मा डीएसटीओ संदीप कुमार शर्मा, एनआईसी के प्रभारी आरएस चौहान, सुदर्शन एवं राजीव कुमार को सौंपा गया है। मतदान कर्मियों के टीए और डीए का भुगतान वरिष्ठ कोषाधिकारी सुदर्शन और बीएसए के लेखाधिकारी श्याम लाल जायसवाल को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed