{"_id":"687e8fb2c1caaa049c030775","slug":"pregnant-woman-died-in-private-hospital-relatives-created-ruckus-filed-complaint-rampur-news-c-282-1-rmp1001-149971-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत \nपरिजनों ने किया हंगामा, तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत परिजनों ने किया हंगामा, तहरीर
Tue, 22 Jul 2025 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। निजी अस्पताल में बेटी को जन्म देने के बाद विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वाले हंगामा किया। आरोप था कि बेटी का जन्म होने के पर ससुराल वाले अस्पताल में छोड़कर भाग गए, जिससे उपचार में लापरवाही और बेटी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुरानी दिल्ली की सेखान मस्जिद निवासी साहिबा उर्फ मुस्कान की शादी एक साल पहले रामपुर की शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबाद गेट कुंडे वाली मस्जिद निवासी फैसल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। इस बीच विवाहिता गर्भवती हो गई। नौ माह की गर्भवती को प्रसव के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसने बेटी को जन्म दिया।
आरोप है कि बेटी के जन्म की जानकारी होते ही ससुराल वाले विवाहिता को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद