फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pradeep gangwar left bsp

नसीमुद्दीन के समर्थन में प्रदीप गंगवार ने भी छोड़ी बसपा 

Thu, 11 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 11 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे को बसपा से निकाले जाने के बाद बिलासपुर विधानसभा प्रभारी और प्रत्याशी रहे प्रदीप गंगवार ने अपने साथियों के साथ बसपा छोड़ दी।       

बसपा के बिलासपुर विधानसभा प्रभारी और प्रत्याशी रहे प्रदीप गंगवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के करीबी माने जाते हैं। करीब दो साल पहले प्रदीप गंगवार का नाम नोएडा अथारिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह से जोड़ा गया था।  भाकियू ने प्रदीप गंगवार को बसपा में शामिल करने का विरोध जताया था। नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफजल सिद्दीकी को बसपा में निकालने जाने के बाद प्रदीप गंगवार ने भी अपने साथियों के साथ बसपा छोड़ दी।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे इस्तीफे में नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बसपा से बाहर किए जाने को साजिश बताया है। उसमें कहा है कि जिन लोगों ने यह काम किया है उनकी नीयत पार्टी को डुबोने की है। सिद्दीकी पर जो इल्जाम लगाकर बाहर किया है  वह बेबुनियाद हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफे में कहा है कि सिद्दीकी ने 30 साल तक पार्टी की सेवा और इस मुकाम तक पहुंचाया। सिद्दीकी पर की गई कार्रवाई से दुखी होकर वह पार्टी से इस्तीफा देते हैं। इस्तीफा देने वालों में विधान सभा अध्यक्ष सिरोज सागर,  कोषाध्यक्ष रमेश गंगवार, प्रदीप ब्रिक, निशान सिंह, लाढ़ी चीमा, मंगलसेन, वहीद, नदीम, वीरेंद्र गंगवार, तेजपाल गंगवार, अजय सागर, भूदेव सागर, जितेंद्र सागर, अमरजीत सिंह सागर, विनोद कुमार, सर्वेश सागर, सुरेंद्र पाल गंगवार भी थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed