फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Power supply disrupted in Bareilly Gate and Shahabad Gate areas due to a breakdown.

Rampur News: बरेली गेट और शाहबाद गेट क्षेत्र में ब्रेकडाउन से बिजली बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Bareilly Gate and Shahabad Gate areas due to a breakdown.
रामपुर। शहर में बिजली आपूर्ति की अनियमितता से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शाहबाद गेट और बरेली गेट क्षेत्र में ब्रेकडाउन के कारण सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि बिजली न होने से घरों में लगे मोटर नहीं चल सके। वहीं, डूंगरपुर क्षेत्र में भी देर शाम से देर रात तक ट्रिपिंग और कटौती की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से मढ़ैया नादरबाग, स्टार चौराहा, शौकत अली रोड, एसबीआई रोड सहित कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारु कराई। बरेली गेट क्षेत्र में भी इसी तरह की समस्या रही और करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

वहीं, डूंगरपुर इलाके में लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगती है और रात दो बजे तक ट्रिपिंग एवं कटौती का सिलसिला जारी रहता है। लोगों का कहना है कि बिना किसी स्पष्ट कारण या खराबी के बिजली काटी जा रही है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। फॉल्ट दूर होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सप्लाई बहाल करा दी गई है। -पीके शर्मा, एक्सईएन प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed