{"_id":"6aa6f059a9d82072f8006596","slug":"power-outage-in-bhaiya-nagla-for-a-month-children-forced-to-study-in-the-dark-rampur-news-c-282-1-rmp1020-180004-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भैया नगला में एक माह से बिजली गुल, अंधेरे में पढ़ने को मजबूर बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भैया नगला में एक माह से बिजली गुल, अंधेरे में पढ़ने को मजबूर बच्चे
Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
पटवाई। क्षेत्र के भैया नगला गांव के लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गांव में करीब एक माह से बिजली नहीं है। परेशान ग्रामीण दूसरे गांवों में मोबाइल चार्ज कर काम चला रहे हैं। बिजली नहीं आने से रात के अंधेरे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, बाढ़ के पानी के साथ आए कीड़ों का भी रात में डर बना हुआ है। रविवार को ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम का कोई भी कर्मचारी उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। गांव में एक माह से बिजली नहीं आ रही है। बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है और बाढ़ आने से गांव में कीड़ों का खतरा भी बढ़ गया है। अंधेरा होने के कारण डर बना रहता है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है।
जेई दलपतपुर राजेश कुमार का कहना है कि प्रशासनिक निर्देशों के तहत बाढ़ के कारण कोई अनहोनी न इसलिए बिजली काटी गई है।
000
क्या बोले लोग
गांव में एक माह से बिजली नहीं है। बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है। संबंधित से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी भटकना पड़ रहा है। -हेश सिंह, भैया नगला
विज्ञापन
000
गांव में एक माह से बिजली नहीं है। बाढ़ आने से गांव में कीड़े भी आ जाने का खतरा है। बिजली न होने के कारण अंधेरे में डर बना रहता है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी भटकना पड़ रहा है। -विजय सिंह, भैया नगला
000
जलस्तर कम हो गया है, भैया नगला के दूसरे रास्ते पर आवागमन शुरू हो गया है, बिजली की समस्या को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। -हर्षवर्धन, एसडीएम सदर