{"_id":"6a5d29a6b01b53010d077e1e","slug":"power-out-in-half-the-city-due-to-heavy-rain-rampur-news-c-282-1-rmp1001-175879-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज बारिश से आधे शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज बारिश से आधे शहर की बिजली गुल
Mon, 20 Jul 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। शनिवार देर रात से हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों की रात अंधेरे में गुजरी, जबकि सुबह तक कई क्षेत्रों में बिजली न आने से पानी की भी समस्या खड़ी हो गई। किला, डूंगरपुर, बरेली गेट, बिलासपुर गेट, ज्वाला नगर, शाहबाद गेट समेत आधे शहर में यही स्थिति रही। दोपहर तक आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शनिवार रात करीब नौ बजे शुरू हुई मूसलधार बारिश के साथ ही शाहबाद गेट से सिविल लाइंस और पनवड़िया तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार आपस में चिपकने से फॉल्ट हो गए। शाहबाद गेट से शौकत अली रोड तक 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया, जबकि पनवड़िया क्षेत्र में भी फॉल्ट से आपूर्ति प्रभावित रही। किला क्षेत्र में भी रात करीब नौ बजे से बिजली गुल रही।
रातभर ज्वाला नगर, आगापुर, बिलासपुर गेट, बरेली गेट, स्वार रोड, डूंगरपुर, जेल रोड, किला, मुमताज पार्क समेत कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा। करीब एक घंटे तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने बिजलीघरों में फोन किए, लेकिन उन्हें केवल जल्द आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन मिलता रहा। अधिकांश क्षेत्रों में रातभर बिजली नहीं आई। सुबह तक बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस तरह कई इलाकों में 8 से 10 घंटे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
000
दिन में भी होती रही ट्रिपिंग
रविवार सुबह भी तेज बारिश के कारण ज्वाला नगर, शाहबाद गेट, नादर बाग और शौकत अली रोड क्षेत्र में ट्रिपिंग होती रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम ठंडा रहने से पंखे, कूलर और एसी बंद रहने का असर अपेक्षाकृत कम रहा।
000
शहर में तेज बारिश के चलते कई जगहों पर शटडाउन लिया गया था, जबकि कई स्थानों पर तेज हवा के कारण दिक्कत हुई। टीमों को रात से ही लगा दिया गया था। सुबह तक सभी जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। -पीके शर्मा, एक्सईएन प्रथम, रामपुर