फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Power house will be built soon in Narpatnagar

Rampur News: नरपतनगर में जल्द बनेगा बिजलीघर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Power house will be built soon in Narpatnagar
स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला में बृहस्पतिवार हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बिजलीघर बनाने के लिए विद्युत निगम को भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस चौकी के लिए भूमि दिए जाने का भी अनुमोदन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे नगर पंचायत बोर्ड की आपात बैठक आहूत की गई। अध्यक्ष खालिद अली के निर्देश पर वरिष्ठ लिपिक विकास कुमार ने बैठक के बिंदु पढ़कर सुनाए। इसके बाद विधिवत तौर पर बैठक हुई। बोर्ड बैठक में गाटा संख्या 963 रकबा 0.239 हेक्टेयर (कृषि योग्य बंजर भूमि) पर बिजलीघर निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

लंबे समय से बिजलीघर के लिए भूमि उपलब्ध न होने से निर्माण कार्य अटका हुआ था। अध्यक्ष खालिद अली ने बताया कि अब भूमि स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही बिजली घर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बनने से नगर और आसपास के क्षेत्रों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गाटा संख्या 263 रकबा 0.0240 हेक्टेयर पर पुलिस चौकी निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। हालांकि मौखिक अनुमति से चौकी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस चौकी बनने से नगर में अपराधों पर नियंत्रण लगेगा और अवैध गतिविधियों में कमी आएगी।
बोर्ड बैठक में सभासदों ने नगरवासियों को भवन निर्माण के लिए जल्द ही मानचित्र स्वीकृति (नक्शा पास) की सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में अध्यक्ष से जानकारी चाही तो बताया कि शीघ्र ही सुविधा मिलने लगेगी। इस दौरान सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याएं उठाईं।

बैठक में अधिशासी अधिकारी आशुतोष सिंह, लिपिक अनिल कुमार और विकास कुमार, सभासद नीतू रानी, गुल मेहनाज, लियाकत अली, मोहम्मद ज़िलानी, आयशा नूर आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed