{"_id":"62c3311d7c54a142c17fda05","slug":"power-cut-creates-problem-to-people-rampur-news-mbd433558818","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती ने लोगों को रुलाया, गर्मी से हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती ने लोगों को रुलाया, गर्मी से हुए बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले भर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। रात में बिजली चौपट रहने से लोग उमस भरी गर्मी में लोग बमुश्किल रात गुजार रहे हैं। दिन में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से लोग को परेशान कर दिया है। विद्युतापूर्ति सुचारु न होने से लोगों में रोष है।
उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए विद्युतापूर्ति भी सिरदर्द बनी हुई है। न तो दिन में ही विद्युतापूर्ति सुचारु रह पा रही है और न ही रात में लोगों को चैन मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण इलाके में हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युतापूर्ति करने का शेडयूल है। लेकिन, शेडयूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। दढ़ियाल, भोट, मिलक, स्वार, मसवासी, खौद, सैदनगर में भी रात को विद्युतापूर्ति ने परेशान कर दिया। यहां भी लोगों ने गर्मी के कारण रात जागकर गुजारी। सोमवार को दिन में भी बिजली की ट्रिपिंग जारी रहने लोग परेशान रहे। रामपुर शहर में शाहबाद गेट बिजलीघर से जुड़े इलाके में सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे तक विद्युतापूर्ति ठप रही। जिसके कारण लोग गर्मी से बेहाल हो गए। दोपहर बाद बिजली आई लेकिन, फिर से ट्रिपिंग का सिलसिला जारी हो गया। डूंगरपुर, रजा इंटर कॉलेज, किला, सिटी मेंस बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्र में रविवार की रात विद्युतापूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हो गए। अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि कंट्रोल से बिजली की कोई कटौती नहीं की जा रही है। लेकिन, लोकल फाल्ट के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर में लोहे का तार लगी पतंगों के कारण अक्सर विद्युतापूर्ति ठप हो जाती है।