फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Postman dies in road accident

सड़क हादसे में डाकिये की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Postman dies in road accident
सड़क हादसे में डाकिये की मौत
विज्ञापन

मसवासी। डाक बांटकर लौट रहे डाकिये की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। चौकी क्षेत्र के गांव मझरा खुशहालपुर निवासी अब्दुल गफ्फार डाक विभाग में डाकिया थे। गुरुवार को अपनी बाइक से मानपुर-उत्तरी में डाक बांटकर घर वापस लौट रहे थे। इस बीच विपरित दिशा से अपनी बाइक से मुर्गी के बच्चे बेचकर आ रहा पवन कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी नरपत नगर की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में अब्दुल गफ्फार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अब्दुल गफ्फार की इलाज दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्टाफकर्मीस्तब्ध हैं। संवाद
सड़क हादसे में दंपती घायल
स्वार। रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार दंपती कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गुरुवार सुबह क्षेत्र के नबीगंज गांव निवासी मनोज पुत्र हर प्रसाद अपने पिता और मां सुखिया को बाइक से रिश्तेदारी में लेकर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही स्वार तहसील मुख्यालय के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार महिला सहित तीनों लोग बीच मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आए लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने हरप्रसाद और सुखिया की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के तुरंत बाद ही कार चालक फरार हो चुका था। संवाद
विज्ञापन

हादसे में कार सवार दो घायल, रेफर
मिलक। धनेली पूर्वी गांव में हाईवे पर शुक्रवार को एक कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से नगर की सीएचसी लाया गया। घायलों में शामिल प्रिंस अदनान खान निवासी लालबाग चौकी थाना छोटी लाइन, जिला सीतापुर तथा दूसरे कोबेहोशी की हालत में लाया गया। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed