फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Post mortem report confirms farmer's death by hanging

Rampur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की लटकने से मौत की हुई पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Post mortem report confirms farmer's death by hanging
रामपुर। रविवार सुबह ढकिया चौकी क्षेत्र के नटियाखेड़ा गांव निवासी इस्लाम उर्फ कल्लू (45) का शव गांव से चार किलोमीटर दूर दूसरे गांव खंजीपुरा के जंगल में शीशम के पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग और दम घुटने से मौत होन की बात सामने आई है। नटियाखेड़ा गांव निवासी इस्लाम उर्फ कल्लू किसान था और थ्रेसर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के अनुसार इस्लाम तीन दिन से लापता था। घर से अपनी पत्नी चमन से काम के लिए जाने की बात कहकर निकला था। रविवार सुबह को गांव से करीब चार किलोमीटर दूर दूसरे गांव खंजीपुरा के जंगल में शीशम पेड़ पर इस्लाम का शव लटका हुआ मिला था। इस घटना के बाद परिजनों ने इस्लाम उर्फ कल्लू की हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो गई है। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग और दम घुटना आई है। अभी परिजनों की ओर से कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है, तो साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed