{"_id":"40d0df389a048b5ddb09f09d4d098725","slug":"poorabiya-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कोच में आई खराबी, 40 मिनट खड़ी रही पुरबिया एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी कोच में आई खराबी, 40 मिनट खड़ी रही पुरबिया एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी कोच में तकनीकी खराबी आने के कारण पुरबिया एक्सप्रेस धमोरा स्टेशन पर करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। बिना स्टॉपेज ट्रेन के काफी देर तक रुके रहने के कारण यात्री परेशान रहे। यात्रियों ने शोर-शराबा भी किया। खामी दूर कर ट्रेन को रवाना किया गया।
सहरसा से दिल्ली तक चलने वाली पुरबिया एक्सप्रेस के एसी कोच में तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन पिछले स्टेशनों से ही विलंब से चल रही थी। बरेली भी करीब दो घंटे विलंब से पहुंची थी। ट्रेन का अगला स्टॉपेज मुरादाबाद था, लेकिन धमोरा के निकट ट्रेन के एसी कोच में खामी आ गई। ट्रेन को धमोरा में रोक दिया गया।
जब ट्रेन को रुके हुए काफी देर हो गई तो यात्री गए और ट्रेन को रोके जाने का कारण पूछने लगे। स्टाफ की ओर से ट्रेन के एसी कोच में खामी आने की बात बताई गई। आधे घंटे से अधिक ट्रेन के खड़े रहने पर यात्रियों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने शोर-शराबा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद तक के कई यात्री को ट्रेन से उतर गए और सड़क मार्ग से ही मुरादाबाद के लिए चले गए। धमोरा स्टेशन कर्मियों के मुताबिक ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। खामी दूर कर ट्रेन को रवाना किया गया।