फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   polluted water of handpamp

डेढ़ हजार सरकारी हैंडपंप उगल रहे ‘बीमारी’

Tue, 21 Feb 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जिले में 1569 इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीने लायक नहीं है। जांच में क्लोराइड, फ्लोराइड, आयरन, नाइट्रेट, अवशिष्ट क्लोरीन की मात्रा अधिक पाई गई। जिसकी वजह से ग्रामीण हाई ब्लड प्रेशर, गुर्दे, त्चचा और पेट संबंधी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इसके बावजूद ग्रामीण इन हैंडपंपों का पानी पीने को विवश हैं। करीब एक साल पहले भेजी गई इस रिपोर्ट पर भारत सरकार ने अब पहल की है।

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत इन हैंडपंपों के पानी की जांच नागपुर के एक कंपनी को दी गई है, जो अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। पहले राउंड में 1400 हैंडपंपों की जांच करने का प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन


  कई साल से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत एक साल पहले करीब 10 हजार इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी की जांच कराई गई। जांच में 1569  इंडिया मार्का हैंडपंपों में क्लोराइड, फ्लोराइड, आयरन, नाइट्रेट, अवशिष्ट क्लोरीन की मात्रा अधिक पाई गई। हालांकि अभी तक न तो पानी के सुधार का कोई प्लान बनाया गया है और न ही हैंडपंपों को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अभी भी दूषित पानी पी रहे हैं। लेकिन अब भारत सरकार ने हैंडपंपों के पानी की जांच के लिए नागपुर की एडीसीसी कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी अब पानी की टेस्टिंग करेगी। कंपनी के जिला कोआर्डिनेटर दिनेश मौर्य ने बताया कि टेस्टिंग में दस टीमें लगाई गई है। प्रत्येक टीम में दो-दो कर्मचारी शामिल रहेंगे। पहले राउंड में 1400 हैंडपंपों के पानी की टेस्टिंग का प्लान है। डेढ़- दो महीने के भीतर रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed