फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Polling personnel will have to appear for examination before duty.

Rampur News: मतदान कर्मियों को डयूटी से पहले देनी होगी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Polling personnel will have to appear for examination before duty.
रामपुर। चुनाव डयूटी पर जाने से पहले मतदान कर्मियों को परीक्षा से गुजरना होगा। यह परीक्षा हर रोज प्रशिक्षण के अंत में देनी होगी। पचास सवालों का कर्मियों को जवाब देना होगा। हर शाम को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में असफल रहने वाले कर्मियों को दुबारा प्रशिक्षण देना होगा और फिर परीक्षा देनी होगी। इसके बाद भी यदि कर्मचारी फेल हो जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियां की जा रही हैं। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए कर्मियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम और द्वितीय की डयूटी निभाने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण के बाद परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग के आदेश पर इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। चुनाव डयूटी पर लगे कर्मियों के प्रशिक्षण के बाद हर रोज पचास सवालों का प्रश्न पत्र दिया जाएगा। यह प्रश्न पत्र ऑन लाइन ही होगा। क्यू आर कोड के जरिए कर्मियों को अपने मोबाइल से स्कैन करना होगा इसके बाद प्रश्न पत्र खुलेगा और फिर इन सवालों का जवाब देना होगा। सह प्रशिक्षण प्रभारी एवं डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद हर रोज ट्रेनिंग से संबंधित सवालों की परीक्षा होगी। परीक्षा में सफल रहने वाले कर्मियों को पास घोषित किया जाएगा। यदि कर्मचारी इस परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो उनको दुबारा प्रशिक्षण लेना होगा। यदि इसके बाद भी भी वे फेल हो जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---------------------
प्रशिक्षण आज से, गैर हाजिर कर्मियों पर होगी कार्रवाई:सीडीओ
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर लाल जी अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार से शुरू होने वाले मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि कर्मचारी बुधवार से समय से प्रशिक्षण में पहुंचे। यदि कोई कर्मचारी गैर हाजिर रहता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी निर्देशिका एवं अन्य सामग्री का थैला प्राप्त करा दिया जाए। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रशिक्षण 10, 12,13,14,15 अप्रैल को दयावती मोदी अकादमी में दो पालियों में आयोजित कराया जाएगा,जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक हरिनाथ, डीपीओ जितेंद्र जायसवाल, दानिश हबीब एवं उमामा रहमानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कब किस क्षेत्र के कर्मियों का प्रशिक्षण
------------------------
तारीख-----------------विधानसभा क्षेत्र-----------------------पोलिंग पार्टी संख्या
10 अप्रैल------------स्वार टांडा-------------------------------1 से 363
12 अप्रैल--------------चमरौवा--------------------------------364 से 706
13 अप्रैल------------- बिलासपुर-----------------------------707 से 1137
14 अप्रैल----------------रामपुर-------------------------------1138 से 1536
15 अप्रैल----------------मिलक------------------------------1537 से 1971



----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed