फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Politics of appeasement born in the country due to the horrors of partition: Mohit

विभाजन की विभीषिका से देश में पैदा हुई तुष्टिकरण की राजनीति : मोहित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Politics of appeasement born in the country due to the horrors of partition: Mohit
रामपुर। देश ने स्वतंत्रता के जश्न के साथ ही बंटवारे का दंश भी झेला है। मजहब की राजनीति ने देश को दो धर्मों के बीच खड़ा कर दिया था। जिसका फायदा कांग्रेस ने उठाया। आज भाजपा सरकार ने विभाजन की उस विभीषिका की वास्तविकता से रूबरू कराने का प्रयास किया है। ये बातें सोमवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने चंपा कुंवारी धर्मशाला में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपाइयों ने देश के विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि आजादी की दहलीज पर खड़े अखंड भारत में मजहब के आधार पर अखंड भारत को दो देशों में बांट दिया। जिसका सबसे बड़ा दर्द यह था कि लाखों की तादात में लोग पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से विस्थापित होकर यहां आए और उन्हें कांग्रेस ने अपने राज में नागरिकता तक नहीं दी। तुष्टिकरण की राजनीति कर देश को बांटने का काम किया। आज भी जब बंटवारे का वो मंजर लोगों की आंखों के सामने आता है, तो उनकी आंखों में आंसू छलक आते हैं।
विज्ञापन

सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने भी विभाजन की विभीषिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि देश के विभाजन के घाव और अपनों को खोने के दुःख को शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता। विभाजन विभीषिका समाज में भेदभाव व द्वेष की दुर्भावना को खत्म कर देश की एकता, शांति और मजबूती देने का कार्य करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, सुभाष भटनागर, राजीव मांगलिक, अवधेश शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed