फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Policemen learnt ways to get rid of stress

Rampur News: पुलिसकर्मियों ने सीखे तनाव से मुक्ति पाने के तरीके

Mon, 28 Apr 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Policemen learnt ways to get rid of stress
रामपुर। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को हैप्पीनेस कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी विद्या सागर मिश्र ने की। इसमें मनोचिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह चौहान ने थाना/पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक तनाव के लक्षण एवं तनाव मुक्त रहने के संबंध में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि चिंता और तनाव आपकी प्रगति में बाधक हो सकते हैं। तनाव के लक्षणों में अत्यधिक चिंता एवं नकारात्मक विचार, नींद की समस्या, घबराहट और बेचैनी, हाथ-पैर में कंपन आदि प्रमुख होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, आपके दोस्त या परिजनों में इस प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर उचित परामर्शदाता से संपर्क करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नियमित योग एवं व्यायाम करने वाले व संबंधित प्रश्नों का सटीक जवाब देने पर महिला थाना में नियुक्त हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार और थाना शहजादनगर की कांस्टेबल कविता यादव को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ टांडा कीर्तिवर्धन सिंह भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed