{"_id":"5f74d5bc8ebc3e9b99243f25","slug":"police-was-alert-rampur-news-mbd364449069","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद विध्वंस प्रकरण में कोर्ट के फैसले को लेकर अलर्ट रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मस्जिद विध्वंस प्रकरण में कोर्ट के फैसले को लेकर अलर्ट रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ढांचा विध्वंस प्रकरण में कोर्ट के फैसले को लेकर अलर्ट रही पुलिस
चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहा पुलिस बल, एसपी ने भी किया भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। ढांचा विध्वंस प्रकरण में कोर्ट के फैसले को लेकर बुधवार को पुलिस अलर्ट रही। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए रामपुर में पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस अधीक्षक ने खुद फोर्स के साथ भ्रमण कर शहर का जायजा लिया।
बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत का ढांचा विध्वंस मामले का फैसला आना था। लिहाजा, सरकार की ओर से इस फैसले से पूर्व ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दे दिए गए थे। ऐसे में मंगलवार रात से पुलिस अलर्ट रही। बुधवार को सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रही। असामाजिक तत्वों की विशेष निगरानी रही तो खूफिया तंत्र भी एक्टिव रहा। खुद पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने शहर के तमाम इलाकों में पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण किया और शहर का जायजा लिया। शाम तक सब कुछ शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग भी की और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के चालान किए। साथ ही कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा और चालान किए।