फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police was alert for protest of agnipath yojana

अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पुलिस अलर्ट, चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक पर फोर्स तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
police was alert for protest of agnipath yojana
रामपुर। देश के कई हिस्सों में अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर रामपुर में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। शनिवार को सुबह से ही रोडवेज-रेलवे स्टेशन से लेकर प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों तक पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर में अग्नि योजना पर युवाओं को उपद्रव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशनों की विशेष निगरानी की जा रही है। बाजारों में भी पुलिस ने शांति बहाल रखने की अपील की। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए जवान मुस्तैद रहे। इस दौरान आउटर सिग्नल सहित रेलवे ट्रैक की भी पेट्रोलिंग की गई। इसी को लेकर शनिवार की सुबह ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संसार सिंह पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। वहां, उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ के थाना प्रभारियों से आपस में समन्वय बनाकर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर खान-पान बेचने वाले वेंडरों की भी सतर्क रहने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed