फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police sub inspector beaten

कार हटाने को कहा तो दरोगा को पीटा

Fri, 02 Nov 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 02 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
police sub inspector beaten
रामपुर में बुधवार की रात हमले में घायल दरोगा रोहित कुमार । अमर उजाला

विज्ञापन
 हाईवे पर खड़ी कार को हटाने के लिए कहने पर तीन युवकों ने दरोगा के साथ गाली-गलौज कर उसकी वर्दी फाड़ दी। विरोध करने पर तीनों ने दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों  के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश भी की। बीच सड़क पर पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज, वर्दी फाड़ने और जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा की तहरीर पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली  गई है।        

सिविल लाइंस थाना  क्षेत्र में तैनात दरोगा रोहित कुमार बुधवार रात लगभग 11 बजे गश्त पर निकले थे। उन्होंने देखा कि नेशनल हाईवे पर रेलवे स्टेशन के पास एक पान की दुकान के सामने कार खड़ी है। बीच  सड़क पर कार खड़ी होने से ट्रैफिक बाधित हो रहा था। उनका कहना है कि उन्होंने आवाज लगाकर कार हटाने की बात कही तो तीन लोग उनकी ओर बढ़े और गाली-गलौज करते हुए हमलावर हो गए। आरोपियों ने बिना कोई मौका दिए उनकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन


इस बीच उनकी सूचना पर कोबरा मोबाइल के एसआई ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल महावीर सिंह, सुनील और कांस्टेबल अमरपाल मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप है कि अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने बाद भी तीनों लगातार गालियां दे रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उनका कहना है कि तीनों नशे में धुत्त थे। दरोगा रोहित कुमार का कहना है कि गाली दे रहे युवकों में एक अचानक कार में बैठ गया और कार स्टार्ट कर उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर-उधर भागकर पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। इस बाद तीनों मौके भागने की  कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने तीनों को मौके से कार सहित गिरफ्तार कर लिया। दरोगा की तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने शोभित अग्रवाल,   राहुल गुप्ता और नितिन अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 332, 353 और 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed