{"_id":"692f4d4d71ff913be506df45","slug":"police-stations-will-be-equipped-with-cctv-efforts-have-intensified-rampur-news-c-282-1-rmp1004-159120-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीसीटीवी से लैस होंगे थाने, कवायद हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीसीटीवी से लैस होंगे थाने, कवायद हुई तेज
विज्ञापन
रामपुर। जिले के सभी थानों को सीसीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से इस मामले में टेंडर जारी किए हैं।
पुलिस के कामकाज को पारदर्शी बनाने के लिए थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया यूं तो काफी लंबे समय से चल रही है। लेकिन अब इस काम को और तेज कर दिया गया है। जिले में 17 थानों में ज्यादातर थानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन कई थानों में अभी तक सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम पूरी तरह से नहीं किया गया है,जिसको देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने भी इसको लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है।
पुलिस की ओर से अब हर थाने को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की तैयारी की जा रही है। एसपी विद्या सागर मिश्र के अनुसार सीसीटीवी कैमरों को लगाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। पुलिस की ओर से सीसीटीवी व अन्य उपकरणों को लगाने के लिए जैम पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एसपी का कहना है कि जिले के सभी थानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया जाएगा।