{"_id":"661c53d732ecc575920ac3e4","slug":"police-settled-the-dispute-of-devi-than-in-gangan-nagli-rampur-news-c-282-1-smbd1029-119993-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस ने गांगन नगली में देवी थान का विवाद निपटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस ने गांगन नगली में देवी थान का विवाद निपटाया
विज्ञापन
रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांगन नागली गांव में रविवार को देवी के थान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर सीओ संगम कुमार और कोतवाल संदीप त्यागी पहुंच गए। जिसके चलते फिलहाल यथा स्थिति बनाते हुए मामले की निपटा दिया गया। चुनाव बाद मामले का पटाक्षेप कराया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के गांगन नगली गांव में हिंदू समाज का देवी थान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कुछ लोग देवी के थान की बाउंड्री कराने का प्रयास कर रहे थे। इस बात की जानकारी दूसरे समुदाय के किसान को हुई तो उसने ऐसा करने से मना किया। दरअसल संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में उसके नाम है। भूमि का कुछ हिस्सा बंजर होने के कारण वह उसके ऊपर फसल नहीं उगाता है। वहां किसान के पिता की सहमति से दशकों से दूसरे समुदाय ने देवी थान स्थापित कर लिया है।
शनिवार की रात किसी असामाजिक तत्व ने एक मूर्ति खंडित करने की अफवाह फैला दी। रविवार को इस घटना से रोष पैदा हो गया। इसी दौरान सूचना मिलने पर कोतवाल संदीप त्यागी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। कुछ देर में सीओ संगम कुमार भी आ गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया और यथा स्थिति बनाए रखने के लिए सहमत कर लिया। अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के बाद मामले का पूरी तरह से पटाक्षेप कराने की बात कही है। ग्राम प्रधान तफज्जुल हुसैन ने बताया कि गांव लोग संतुष्ट हैं और आपसी सद्भाव बना हुआ है।

बराड़ा से एमएम मुलाना अस्पताल में रेफर हुए मरीज को ले जाते हुए परिजन