फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police sent a letter to the company regarding the car fire incident.

Rampur News: कार में आग लगने के मामले में पुलिस ने कंपनी को भेजा पत्र

Sat, 28 Feb 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 28 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police sent a letter to the company regarding the car fire incident.
रामपुर। कार में आग के बाद श्रावस्ती में तैनात कांस्टेबल लता और उनके ढाई साल के बेटे लड्डू की मौत के मामले में पुलिस ने परिवहन विभाग और कार की कंपनी को पत्र भेजा है। पत्र में आग लगने के कारण को पूछा गया है। साथ ही कार की जांच करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

नैनीताल से घूमकर आ रहे मिलक क्षेत्र के परिवार की कार बुधवार देर रात डंपर से टक्कर के बाद आग का गोला बन गई थी। इस हादसे में महिला सिपाही और उनके दो साल के बेटे लड्डू की जान चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। कार दो सप्ताह पहले ही खरीदी गई थी, इस कारण कंपनी को पत्र भेजा गया है। कंपनी से कार की जांच करने को लिए कहा गया है। इसके अलावा परिवहन विभाग को पत्र भेजकर कार की जांच मोटरवाहन निरीक्षक (आरआई) से कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed