फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police searches people who realated to jamati

अब जमातियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटे अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
police searches people who realated to jamati
रामपुर। टांडा में पांच जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर अब इन जमातियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गए हैं। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों के साथ ही स्वास्थ्य महकमें के अफसरों ने भी उत्तराखंड, बरेली और मुरादाबाद के अफसरों से संपर्क साधा है। वहीं, क्षेत्र के कुछ लोगों एवं मीडिया संस्थान से जुड़े लोगों ने खुद को घरों में ही क्वारंटाइन कर लिया है। इसकी जानकारी भी अफसरों को दे दी है।
विज्ञापन

रामपुर के टांडा में पकड़े गए उत्तराखंड के जमातियों में से पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद से ही पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। अफसरों ने पांचों जमातियों को अलग क्वारंनटाइन किया है, जबकि इनके साथ रह रहे छह अन्य जामतियों को जिला अस्पताल के क्वारंनटाइन वार्ड में रखा गया है। अब पुलिस, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इन जमातियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरु कर दी है। दरअसल, जमातियों के पकड़े जाने के बाद उन्हें आइसोलेट किया गया था, लेकिन इसके बाद भी तमाम लोग उनसे मिले थे, जिसमें मीडिया संस्थानों से जुड़े लोग और क्षेत्रीय बाशिंदें शामिल थे। लिहाजा, अब लोगों से पूछताछ की जा रही है कि ये लोग कहां कहां रहे और किससे से संपर्क किया। ताकि, ऐसे लोगों की भी जांच कराई जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा का कहना है कि उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इसके अलावा टांडा क्षेत्र में तीन किलोमीटर के एरिया में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। साथ ही जमातियों से मिले मीडिया संस्थान और क्षेत्र के बाशिंदों समेत कुछ लोगों ने खुद को घरों में ही क्वारंनटाइन कर लिया है। इसकी जानकारी भी प्रशासनिक अफसरों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed