फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police rushed to the scene after posters and banners of "I Love Mohammad" were put up everywhere.

Rampur News: जगह-जगह आई लव मोहम्मद के पोस्टर-बैनर लगने पर दाैड़ी पुलिस

Tue, 23 Sep 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the scene after posters and banners of "I Love Mohammad" were put up everywhere.
धमोरा क्षेत्र में दुकान के सामने लगा पोस्टर
रामपुर। आई लव मोहम्मद के नाम उन्नाव जिले से शुरू हुए प्रदर्शन के बाद सोमवार को जिले में कई स्थानों पर ऐसे पोस्टर देखे गए। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। एलआईयू सहित सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात कर दी गई है। क्षेत्र में पुलिस ने पोस्टर हटाकर जब्त कर लिए हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जिले में पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को खुफिया विभाग से जुड़ी टीम जगह-जगह जाकर लोगों से अपडेट लेती रही। एसपी विद्यासागर मिश्र ने सभी थानों को क्षेत्र में व सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है। एसपी ने बताया कि कुछ स्थानों पर पोस्टर, बैनर लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने इन्हें हटा दिया है।बैनर-पोस्टर लगाने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। जिले का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


धमोरा में आई लव मोहम्मद पोस्टर लगाने पर हड़कंप, पुलिस ने हटवाए

धमोरा कस्बे में सोमवार को आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाए जाने से हड़कंप मच गया। शिकायत मिलते ही शहजादनगर पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और उसने तत्काल पोस्टर हटवा दिए। थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टर लगवाने वालों की पहचान की जा रही है और जिम्मेदार पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले ही कस्बे की एक मस्जिद के बाहर चार युवकों ने इन्हीं पोस्टरों का वितरण किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद ये पोस्टर कई दुकानों और मकानों पर चस्पा किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा पुलिस सतर्क, शहर में शांति बनाए रखने में जुटी
धमोरा में आई लव मोहम्मद पोस्टर लगने की घटना के बाद टांडा कोतवाली पुलिस ने नगर में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख चौराहों और गलियों में पैदल भ्रमण कर नागरिकों से सीधे संवाद किया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहकर शांति बनाए रखने की अपील की। मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

शाहबाद में आई लव मोहम्मद का बनैर लगने से हड़कंप
सोमवार को शाहबाद क्षेत्र में आई लव मोहम्मद लिखा बैनर नजर आया, जिसे बाद में हटा दिया गया। इसी तरह सैफनी में बस स्टैंड के पास भी एक बैनर देखा गया। पुलिस ने इसे तुरंत हटा दिया। इसके बाद क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी है। सोशल मीडिया पर इस विवाद से जुड़े संदेशों पर साइबर टीम नजर बनाए हुए है। सीओ शाहबाद हर्षिता सिंह ने बताया कि कानपुर और उन्नाव की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस की नजर बैनर, जुलूस और विरोध प्रदर्शन जैसी किसी भी गतिविधि पर है। उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed