फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police recovered sankh from gandhi samadhi

०ांधी समाधि से गायब शंख बरामद करे पुलिस प्रशासन: नवेद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

विश्व पर्यटन दिवस पर इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) की ओर से रामपुर को टूरिज्म मैप पर लाने के शासन और प्रशासन के प्रयासों को सराहा गया।नवेद मियां ने कहा कि रामपुर ऐतिहासिक शहर है।अगर यह शंख चोरी हुए तो पुलिस प्रशासन ऐतिहासिक महत्व के इन चार शंखों को बरामद करे।

विज्ञापन
police recovered sankh from gandhi samadhi

विस्तार

रामपुर। विश्व पर्यटन दिवस पर इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) की ओर से रामपुर को टूरिज्म मैप पर लाने के शासन और प्रशासन के प्रयासों को सराहा गया। साथ ही गांधी समाधि से गायब चार शंख बरामद किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

यूपी पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन व इंटेक रुहेलखंड चैप्टर कर संयोजक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के आवास नूरमहल में आयोजित बैठक में धरोहरों के संरक्षण के लिए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के गठन की प्रशंसा की गई। नवेद मियां ने कहा कि रामपुर ऐतिहासिक शहर है। यहां विश्व विख्यात धरोहरें हैं। रजा लाइब्रेरी के अलावा हामिद मंजिल, किला, खासबाग पैलेस, रठोंडा का प्राचीन शिव मंदिर और पीपली वन आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि गांधी समाधि ऐसी धरोहर है, जो दिल्ली के बाद रामपुर में ही है। अंतिम शासक नवाब रजा अली खां खुद बापू की अस्थियां यहां लाए थे। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि सपा शासन में गांधी समाधि पर लगे शंख गायब कर दिए गए। इस बात की जांच होनी चाहिए कि यह शंख कहां गए। अगर यह शंख चोरी हुए तो पुलिस प्रशासन ऐतिहासिक महत्व के इन चार शंखों को बरामद करे। इस मौके पर पूर्व विधायक अफ़रोज अली खां, इंटेक रूहेलखंड चैप्टर के सह संयोजक काशिफ खां, माजिद खां उर्फ राजा खां, नोमान खां, सबाहत खां, अकरम सुल्तान खां उर्फ छोटे साहब, फैज खां, लल्लन खां, दिव्यांश सिंघल, सईद उज्जफर खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed