फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police nab two accused in vehicle theft case; two bikes recovered.

Rampur News: पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को दबोचा, दो बाइकें बरामद

Tue, 21 Jul 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police nab two accused in vehicle theft case; two bikes recovered.
स्वार (रामपुर)। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गांव मिलक नौखरीद पुल के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ और तलाशी में उनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की दो हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। जांच में दोनों बाइक चोरी की निकलीं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान और इरशाद निवासी सुल्तानपुर पट्टी, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैजान के खिलाफ पहले से डकैती की तैयारी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की बाइकें कहां से लाई गईं और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed