फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police important clue in anurag sharma murder

पुलिस के हाथ लगे अहम सुगार, जल्द खुलासे का दावा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
police important clue in anurag sharma murder
रामपुर। शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की हत्या के मामले में सीसीटीवी के फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इन सुरागों के जरिए पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझा लेने का दावा कर रही है। एसपी शगुन गौतम का कहना है कि हमें दो-तीन क्लू मिले हैं, जिसके जरिए इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है।
विज्ञापन

अनुराग की हत्या के बाद पुलिस हर एंगल पर कार्य कर रही है। उनके खिलाफ जिन मामलों में मुकदमा दर्ज था, उसमें बदले की भावना से कार्रवाई को ध्यान में रखकर पुलिस उन सभी लोगों पर नजर रखे हुए है जो अनुराग से रंजिश रखते थे। पुलिस ने बुधवार की रात ही कुछ लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया था। एक युवक को अजीमनगर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी शगुन गौतम का कहना है कि हमारे हाथ जो सुराग लगे हैं उसका खुलासा अभी नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इससे अपराधी सतर्क हो सकते हैं। हम इतना जरूर कह सकते हैं कि इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed