{"_id":"67b63aff74366848d50f8849","slug":"police-has-not-been-able-to-arrest-the-former-sp-district-president-till-now-rampur-news-c-282-1-rmp1007-140055-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
Thu, 20 Feb 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। लेखपाल से मारपीट करने के आरोपी 25 हजार रुपये के ईनामी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह उर्फ साबी की गिरफ्तारी में पुलिस की हीलाहवाली जारी है। घटना के डेढ़ महीने हो गए हैं और पुलिस उसकी तलाश में दबिश ही दे रही है। इसी तरह की हीलाहवाली में ही साबी के साथ नामजद हुआ उसका नौकर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने में सफल हो चुका है। फिलहाल, पुलिस नामजद साबी की गिरफ्तारी को दबिश देने का ढिंढोरा ही पीट रही है। लेकिन, वह अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस अब कुर्की की करवाई की तैयारी में है।
27 दिसंबर को लेखपाल अवनीश कुमार ने रिपोर्ट लिखाई थी। उनका आरोप था कि वह ग्राम गोकुल नगरी निवासी मंजीत सिंह के खेत की पैमाइश कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह उर्फ साबी पुत्र हरदीप सिंह अपने नौकर के साथ लेखपाल के पास पहुंचे थे।
सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लेखपाल के साथ मार-पीटकर फोन छीन लिया था। विरोध करने पर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए थे और जान से मार देने की धमकी दी थी। एसपी ने आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया था। आरोपी की समय रहते गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने उसके विरुद्ध 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
कई जगह दबिश: सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में लंबित है। इस वजह से अभी कुर्की की कार्रवाई भी विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि पुलिस वारंट लेने की जुगत में है। वारंट मिलते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।