फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police force and PAC of the entire division will be deployed in the security of the Chief Minister

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेगी पूरे मंडल की पुलिस फोर्स व पीएसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police force and PAC of the entire division will be deployed in the security of the Chief Minister
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेगी पूरे मंडल की पुलिस फोर्स व पीएसी
विज्ञापन

पांच अपर पुलिस अधीक्षक, पांच सीओ समेत सैकड़ों पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामपुर के साथ ही मंडल के अन्य जिलों की भी पुलिस फोर्स को सुरक्षा के लिए लगाया गया है। इसके लिए पांच अपर पुलिस अधीक्षक, पांच सीओ दूसरे जिलों से बुलाए गए हैं, जबकि उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी भी हजारों की तादात में तैनात रहेंगे। वहीं, तीन कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी।
सोमवार को दोपहर ढाई बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर पहुंचेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामपुर के साथ ही मुरादाबाद, अमरोह, संभल और बिजनौर के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के मुताबिक रामपुर के अलावा तीन अपर पुलिस अधीक्षक, पांच पुलिस उपाधीक्षक, 22 इंस्पेक्टर, 150 उप निरीक्षक, 35 महिला उप निरीक्षक, 600 आरक्षी, आठ उप निरीक्षक ट्रैफिक, 10 मुख्य आरक्षी ट्रैफिक, 30 आरक्षी ट्रैफिक, तीन असिस्टेंट कमांडेंट पीएसी एवं तीन कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी जिले के चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थलों, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, मुख्यमंत्री आगमन के रूट आदि स्थानों पर तैनात रहेगी। किसी भी बिना अनुमति के आने जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर चेकिंग के भी भरपूर इंतजाम किए गए हैं।
---
जनपद - एएसपी - सीओ - थाना प्रभारी - उप निरीक्षक - महिला उप निरीक्षक - आरक्षी - उपनिरीक्षक ट्रैफिक - मुख्य आरक्षी ट्रैफिक - आरक्षी टैफिक
मुरादाबाद - 1 - 2 -7 - 40 - 26 - 200 - 4 - 4 - 12
बिजनौर - 1 - 2 - 6 - 40 - 5 - 175 - 1 - 3 - 8
अमरोहा - 0 - 1 - 5 - 40 - 4 - 125 - 0 - 1 - 6
संभल - 1 - 0 - 4 - 30 - 0 - 100 - 3 - 2 - 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed