{"_id":"619d3dbef3372b120f107e7e","slug":"police-flag-day-celebrated-rampur-news-mbd410403115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/ बिलासपुर/ केमरी/ खजुरिया। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने महानिदेशक का संदेश पुलिस कर्मियों को पढ़कर सुनाया।
23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी बल को ध्वज प्रदान किया था। तब से इस तारीख को पुलिस झंडा दिवस के रूप मेें मनाया जाता है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया गया और झंडा दिवस का टैग लगाया गया।
बिलासपुर कोतवाली परिसर में मंगलवार की सुबह झंडा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस कर्मियों ने झंडे को सेल्यूट कर शपथ भी ग्रहण की। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने झंडारोहण कर उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि झंडे का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी हेमराज सिंह, रूद्र बिलास चौकी प्रभारी मनोज कुमार, ईसानगर चौकी प्रभारी के के मिश्रा आदि उपस्थित रहे। केमरी में थाना प्रभारी गौरव सिंह यादव ने झंडारोहण कर उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। खजुरिया में थाना प्रभारी विनय कुमार ने झंडारोहण किया और झंडा दिवस पर चर्चा की। इस मौके पर सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।