फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police declared reward for attackers of Congress leader Mutiurrahman Khan

कांग्रेस नेता मुतीउर्रहमान खां के हमलावरों पर पुलिस ने घोषित किया इनाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police declared reward for attackers of Congress leader Mutiurrahman Khan
टांडा(रामपुर)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बबलू पर चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। घटना के पांच दिन बाद भी सात नामजद आरोपियों में से छह आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

बुधवार 5 मई की रात को टांडा आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू जब रात्रि करीब दो बजे वापस अपने घर रामपुर लौट रहे थे। आरोप है कि दानिश अंसारी सहित सात लोगों ने लालपुर के पुल पर घेर कर जान से मारने की नीयत से पहले फायरिंग और मारपीट की। जिसमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं उनके साथ गाड़ी में मौजूद उनके साथियों को भी बचाने पर हमलावरों ने हाथापाई कि जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष के साथी भी घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में घायलों को रामपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बबलू के भाई जकीउर्रहमान ने सात लोगों के विरुद्ध टांडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अगले दिन एक आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने फरार चल रहे आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed