फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police crack down on Chinese manjha, launch checking drive in the city

Rampur News: चीनी मांझे पर पुलिस की फिर सख्ती, शहर में चलाया चेकिंग अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on Chinese manjha, launch checking drive in the city
रामपुर। चीनी मांझे से पतंग उड़ाने के मामलों पर सख्ती बढ़ाते हुए पुलिस ने शहर में फिर चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि अभियान के दौरान कहीं भी चीनी मांझा बिकता नहीं मिला, लेकिन पतंग विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री न करें।
विज्ञापन

चीनी मांझे से लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एसपी के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले गंज पुलिस ने दो युवकों को चीनी मांझे से पतंग उड़ाते हुए पकड़ा था। एक युवक का शांतिभंग में चालान किया गया, जबकि दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चीनी मांझा और पतंग भी बरामद की थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम गंज पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों और अन्य मोहल्लों में चेकिंग की। इस दौरान पतंग की दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। दुकानदारों से पूछताछ कर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंज कोतवाल पवन शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि चीनी मांझा बेहद खतरनाक है और इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मांझे का उपयोग न करें और कहीं इसकी बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को दें। अभियान आगे भी जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed