{"_id":"66a3e4204c251e0a1003a93d","slug":"police-came-into-action-as-soon-as-neha-consumed-poison-arrested-two-people-from-the-other-party-rampur-news-c-282-1-smbd1029-126606-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नेहा के जहर खाते ही हरकत में आई पुलिस, दूसरे पक्ष के दो लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नेहा के जहर खाते ही हरकत में आई पुलिस, दूसरे पक्ष के दो लोगों को किया गिरफ्तार
Fri, 26 Jul 2024 11:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। फाजलपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध आरोपी की पत्नी नेहा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनका शांतिभंग करने के आरोप में एसडीएम न्यायालय में चालान कर दिया। एसडीएम ने मामले की गंभीरता देखते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
छह दिन पहले कोतवाली के गांव फाजलपुर में ओमप्रकाश के घर पर बेटी का नामकरण था, जिसकी खुशी में डीजे पर युवकों द्वारा डांस करते हुए धमाल मचाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही बंटी व बाबूराम के परिजनों के बीच विवाद हुआ और इनके बीच जमकर धारदार हथियार व लाठी डंडे चले थे। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए थे। मामलें में पुलिस ने दोनों और के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाबूराम को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया था। बाबू राम जमानत कराकर घर आ गया लेकिन वह अपने खिलाफ हुई कार्रवाई से नाखुश था। इसके चलते बुधवार को दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुइ्र। आरोप है कि बाबूराम आदि सात लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर परिवार पर हमला कर किया और धारदार हथियार हमला कर राजेश और उसकी बहन को घायल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने बाबूराम आदि सात लोगों के खिलाफ समुचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बाबू राम को जेल भेज दिया था। इस कार्रवाई से उसकी पत्नी नेहा क्षुब्ध थी। वह शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के लिए रामपुर पहुंची जहां उसने उनके कार्यालय के सामने पहुंच कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद स्वार कोतवाली पुलिस सन्न रह गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर तत्काल दबिश दी और बंटी व रिंकू का पकड़ कर कोतवाली ले आई। इनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई और एसडीएम न्यायालय में चालान भेज दिया गया। एसडीएम ने प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। उधर, फाजलपुर गांव में नेहा के उठाए गए आत्मघाती कदम से लोग स्तब्ध रह गए।