फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police busted a sex racket by raiding a house in Civil Lines Rampur.

मकान में गंदा काम: घर में अंतरंग थीं नौ महिलाएं और दो पुरुष, आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ मिलीं ऐसी गोलियां

Thu, 06 Apr 2023 06:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Apr 2023 06:02 PM IST
सार

तीन आरोपी मौके से भाग गए। पकड़े गए लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Police busted a sex racket by raiding a house in Civil Lines Rampur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली और सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने संयुक्त रूप से मोहल्ला फूलो वाली बागिया के एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने नौ महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी मौके से भाग गए। यहां से आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ ही नशीली दवाएं भी पकड़ी गई हैं।

विज्ञापन

Police busted a sex racket by raiding a house in Civil Lines Rampur.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुरुष - फोटो : अमर उजाला

सीओ सिटी अनुज चौधरी के नेतृत्व में शहर कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस की मदद से मंगलवार की आधी रात में शहर कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर स्थित फूलों की वाली बगिया में आम के बाग के पास एक मकान में छापा मारा। छापेमारी के दौरान मकान में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान पुलिस को देखकर तीन लोग मौके से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यहां से कई लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पुलिस ने यहां से कुल 11 लोगों को पकड़ा, जिसमें नौ महिलाएं और दो पुरुष शामिल रहे। पुलिस ने इन लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ नशे की गोलियां भी बरामद की साथ ही सभी के पास रुपये भी बरामद किए गए।

विज्ञापन

पुलिस इन सभी को कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई। सीओ सिटी के अनुसार इस मामले में आगापुर निवासी अमित यादव, बाजोड़ी टोला निवासी नाजिम के साथ ही नौ महिलाएं हैं। इनमें एक महिला मुरादाबाद के बिलारी की जबकि दूसरी महिला मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र की है।

अन्य महिलाएं रामपुर की हैं। इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को तीन आरोपियों की तलाश है, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed