{"_id":"69de8ac0e1c2aed47c0768a4","slug":"police-arrested-the-accused-carrying-a-reward-for-gst-evasion-worth-crores-rampur-news-c-15-1-mbd1058-877661-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस ने करोड़ों की जीएसटी चोरी के इनामी अभियुक्त को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस ने करोड़ों की जीएसटी चोरी के इनामी अभियुक्त को दबोचा
Wed, 15 Apr 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त वसीम उर्फ बस्सू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को उसे उत्तराखंड से दबोचा।
वसीम उर्फ बस्सू पर जीएसटी प्रपत्रों में हेराफेरी और जालसाजी कर राज्य सरकार के करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने का आरोप है। यह मामला पिछले वर्ष अगस्त को अजीमनगर थाने में दर्ज किया गया था।
जीएसटी विभाग की ओर से दर्ज प्राथमिकी में रईसुद्दीन, बरहानुद्दीन और अन्य अज्ञात फर्मों के व्यक्तियों को नामजद किया गया था। जांच के दौरान वसीम उर्फ बस्सू का नाम सामने आया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
विज्ञापन
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि अभियुक्त वसीम उर्फ बस्सू को जसपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड के टैक्सी स्टैंड से पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन, फर्जी ई-वे बिल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस पहले भी चार अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अजीम अहमद, अमन, नवाब अली और नाजिम शामिल हैं।