{"_id":"697bcd2c7c9f81766507ca54","slug":"police-are-raiding-to-arrest-the-brother-of-the-farmer-accused-of-murder-rampur-news-c-282-1-smbd1025-163089-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसान के हत्यारोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसान के हत्यारोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
Fri, 30 Jan 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम डोहरिया निवासी किसान हरमीत सिंह के नामजद हत्यारोपी छोटे भाई नवदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी क्षेत्र में तमाम संदिग्ध स्थानों पर दबिशें देकर छापामार कार्रवाई की, मगर हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
27 जनवरी को ग्राम हामिदनगर निवासी जगदीप सिंह ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसकी चचेरी बहन गुरजिंदर कौर की शादी ग्राम डोहरिया निवासी हरमीत सिंह से हुई है। उनका आरोप था कि 26 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे फसल के कर्ज को लेकर हरमीत सिंह का अपने छोटे भाई नवदीप सिंह से घर में विवाद हो गया था।
विवाद के दौरान नवदीप सिंह ने तमंचे से हरमीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। टीम ने बृहस्पतिवार को कई संदिग्ध स्थानों पर दबिशें देकर छापामार कार्रवाई की, लेकिन हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि हत्यारोपी काे गिरफ्तार करने के लगातार प्रयास चल रहे हैं।