फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police alert for bhart band

किसानों के भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, मजिस्ट्रेट भी तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
police alert for bhart band
रामपुर। सोमवार को किसानों का कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का एलान है। बंद को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक कंपनी पीएसी के साथ ही हर थाने को पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया गया है। साथ ही हर क्षेत्र में शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ संभालेंगे। प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस महकमे ने भी इस बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। बंद के दौरान कहीं भी जाम न लगे और शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस अधिकारी लगातार किसानों के संपर्क में है। पुलिस लाइन से करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों को थानावार अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में उपलब्ध कराया गया है। वहीं बंद के दौरान एक कंपनी पीएसी के जवान भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। साथ ही प्रशासन की ओर से भी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed