फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police adminstration alert

किसान आंदोलन के मद्देनजर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन, रालोद नेता की गाड़ी रोकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
police adminstration alert
रामपुर। लखीमपुर खीरी प्रकरण बाद रामपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। हाईवे पर जगह- जगह पुलिस फोर्स तैनात रही, जो नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग करती रही। इस दौरान पुलिस ने हाईवे पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता को रोक लिया, जिसके बाद पुलिस और रालोद नेताओं की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी प्रकरण में कई किसानों की मौत हो गई, जबकि बड़ी तादाद में किसान घायल हो गए। इस घटना के बाद से ही प्रदेश के किसान आंदोलित हैं। रविवार रात को ही जगह जगह किसानों ने जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। ऐसे में सोमवार को सतर्कता के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर सुबह से ही हाइवे पर जम गए। जीरो प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं की गाड़ियां गुजर रहीं थीं कि पुलिस ने राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्ज्वल को रोक लिया। पुलिस ने गाड़ियों की तलाशी लेनी शुरू की, तो रालोद नेता भड़क गए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह से हमें लखीमपुर खीरी जाने से नहीं रोक सकती। हम जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर नाकेबंदी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed