{"_id":"60a6968b8ebc3ed2b04e06c6","slug":"pnb-bank-reckangpeo-employee-corona-positive-bank-closed-for-four-days-rampur-news-sml3709617156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में पीएनबी कर्मी निकला कोरोना पॉजीटिव, 4 दिन बंद रहेगा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में पीएनबी कर्मी निकला कोरोना पॉजीटिव, 4 दिन बंद रहेगा बैंक
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पहले की अपेक्षा काफी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। जिले में संक्रमण के रोजाना दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। बीते बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक कर्मी के पॉजिटिव आने के बाद बैंक को तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। जनजातीय जिला किन्नौर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोरोना की दूसरी लहर गांव-गांव में भी फैल चुकी है।
वहीं जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में पंजाब नेशनल बैंक में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला। कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद बैंक को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। शनिवार और रविवार को बैंक का अवकाश है। इस वजह से बैंक 4 दिनों तक बंद रहेगा। बैंक के बंद होने लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
पंजाब नेशनल बैंक की रिकांगपिओ शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक आनंद कुमार ने बताया कि कर्मी के पॉजिटिव आने के कारण बैंक अगले 4 दिनों तक बंद रहेगा। जबसे कोरोना कर्फ्यू लागू हुआ है, तबसे बैंक के कारोबार में कमी आई है। बैंक में प्रतिदिन करीब 40 से 50 लाख रुपये का लेन देन होता है। अब सोमवार को ही बैंक लोगों के लिए खुल पाएगा।