{"_id":"6949a829ac7eb882f30c452c","slug":"pm-animal-medicine-center-will-open-in-every-block-rampur-news-c-282-1-rmp1004-160473-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हर ब्लॉक में खुलेगा पीएम पशु औषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हर ब्लॉक में खुलेगा पीएम पशु औषधि केंद्र
विज्ञापन
70 फीसदी तक सस्ती दवाओं से पशुपालकों को राहत, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर अब प्रधानमंत्री पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर स्थापित होने वाले इन केंद्रों पर पशुपालकों को 50 से 70 फीसदी तक सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी। इससे पशुपालकों को राहत मिलेगी और इलाज कराना आसान हो जाएगा।
अब तक इलाज के लिए पशुपालकों को निजी दुकानों और क्लीनिकों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार आर्थिक तंगी के कारण समय पर उपचार नहीं हो पाता था और पशुओं की हालत गंभीर हो जाती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। पशु पालन विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है और जिले के हर ब्लॉक में ये केंद्र खोले जाएंगे।
-- -
औषधि केंद्र खोलने की योग्यता
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वेदप्रकाश के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक में पशु औषधि केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र, सहकारी समितियां पात्र हैं, साथ ही इच्छुक अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तें पूरी कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास न्यूनतम 120 वर्ग फीट का स्थान होना चाहिए, फार्मासिस्ट पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्रग लाइसेंस अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और शुल्क 5000 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
-- -
ये दवाएं मिलेंगी
केंद्रों पर एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, ज्वरनाशक, हार्मोनल इंजेक्शन, टीके, प्राथमिक उपचार किट सहित पशु स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी।
-- -
पशु औषधि केंद्र शुरू होने के बाद पशुपालकों को उपचार से जुड़ी ज्यादातर सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। जिले के हर ब्लॉक में केंद्र स्थापित किए जाएंगे और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। -डॉ. वेदप्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी