{"_id":"69cd5ed409216ddf7e0e2ffc","slug":"pledged-jewelry-seized-report-on-court-order-rampur-news-c-282-1-rmp1022-167735-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गिरवी रखे गहने हड़पे, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गिरवी रखे गहने हड़पे, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
Wed, 01 Apr 2026 11:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल। दढि़याल निवासी एक ज्वेलर्स पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के लोधीपुर नायक गांव निवासी आरिफ ने तीन वर्ष पूर्व दढ़ियाल के दीपक ज्वेलर्स में सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखे थे। आरिफ ने बताया कि उसने समय-समय पर ब्याज देकर कुल 35 हजार रुपये ब्याज चुका दिए थे लेकिन जेवर वापस लेने जाने पर ज्वेलर ने मना कर दिया और कहा कि जेवर हड़प लिए हैं। आरिफ की शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीओ केएन आनंद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, दीपक ज्वेलर्स के दीपक रस्तोगी ने बताया कि 2019 में समान गिरवी रखा था। 2023 में इनके द्वारा समान खत्म करा दिया गया। अब ज्वैलरी के रेट बढ़ने पर आरोप लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन