फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Playing with health, 60 percent of food samples failed

Rampur News: सेहत से खेल, खाद्य पदार्थों के 60 फीसदी नमूने हुए फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Playing with health, 60 percent of food samples failed
रामपुर। मिलावटखोर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अपने मुनाफे के लिए मिलावटखोर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। हालांकि, खाद्य विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। इस साल खाद्य विभाग ने जिलेभर में विभिन्न खाद्य पदार्थों के अब तक 342 नमूने लिए जिसमें से 197 यानी 60 फीसदी नमूने फेल हो गए। इसके बाद 142 लोगों के खिलाफ खाद्य विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। खाद्य विभाग तमाम प्रयास के बाद भी मिलावटखोरी पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। हालत यह है कि लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद कहा जाने वाला दूध ही सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। कारण है कि सबसे ज्यादा मिलावट दूध में हो रही है। एक साल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की कोशिश की है। विभाग ने ताबड़तोड़ छापा मारे और तीन सौ ज्यादा खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इन खाद्य पदार्थों की मिली जांच रिपोर्ट में 197 नमूने फेल हो गए। इनके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है। साथ ही मिलावट खोरों पर 35.36 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

---------------------------------दूध में सबसे ज्यादा मिलावट
विज्ञापन

जिन खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए हैं उनमें मसाले के पांच, खाद्य तेल के 12, दूध के 28, मिठाई के छह, दूध से बनी मिठाई के 11, वनस्पति घी के तीन नमूने हैँ। इसके अलावा अन्य खाद्य पदार्थों में भी मिलावट मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई सैपलिंग के अनुसार दूध में सबसे ज्यादा मिलावट पाई गई है। दूध के 28 नमूने फेल हुए, इसमें एक नमूने में सिंथेटिक दूध पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान लिए गए सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिसमें बड़ी संख्या में नमूने फेल हो गए हैँ। रिपोर्ट आने के बाद एडीएम कोर्ट में वाद दायर किए गए हैं। इसके साथ ही अर्थदंड भी लगाया जा रहा है।

- सुनील शर्मा, जिला अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed